{"_id":"5a654697dfc6a438ed6f4f3cc0172a0b","slug":"fir-against-american-express-head-hr","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी कंपनी में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामीगिरामी मल्टीनेशनल कंपनी के एचआर मैनेजर पर उसी कंपनी में काम करने वाली एक पूर्व महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी मैनेजर नौकरी से निकालने का दबाव बनाते हुए उसे कई महीनों से अश्लील मैसेज कर रहा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
न्यू पालम विहार में रहने वाली एक महिला ने सुशांतलोक थाना पुलिस में शिकायत दी। उसने बताया कि दो साल पहले अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ज्वाइन करने के बाद एचआर मैनेजर तरुण वाधवा उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन
उसने बताया कि मैनेजर की हरकतें बढ़ने पर कुछ महीने पहले कंपनी प्रबंधन से इसकी शिकायत की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी मैनेजर उसे ऑफिस के अलावा घर पर अश्लील फोन कॉल और मैसेज भेजकर लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि मैनेजर ने उसे पिछले महीने कंपनी प्रबंधन को कहकर नौकरी से भी निकलवा दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मैनेजर तरुण वाधवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही महिला एसआई पूनम हुड्डा ने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।