फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR against Amazon, in the place of phone shipped soap

ग्यारह हजार में घर पहुंचा साबुन, अमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR against Amazon, in the place of phone shipped soap
ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी - फोटो : डेमो

अगर आप ऑनलाइन खरीददारी के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। एक वकील को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का डिलीवरी मैन फोन की जगह साबुन थमा कर चला गया।

विज्ञापन


पीड़ित वकील ने ऑनलाइन कंपनी अमेजन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर फर्श बाजार थाने में दर्ज करवाई है।

पुलिस एफआईआर के मुताबिक कड़कड़डूमा कोर्ट में वकालत करने वाली शितांशु गौड़ ने अमेजन पर लिनोवो का फोन बुक करवाया था, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये है।

विज्ञापन

10999 रुपये की पेमेंट कर पैकेट ले लिया

FIR against Amazon, in the place of phone shipped soap

इस फोन की डिलीवरी के लिए कंपनी के डिलीवरी मैन ने 15 जून को शितांशु को फोन किया तो उसने उसे कड़कड़डूमा कोर्ट बुलाया। पीड़ित वकील ने अपने चैंबर में डिलीवरी मैन को 10999 रुपये की पेमेंट कर पैकेट ले लिया और रसीद पर साइन कर दिए।

वकील ने जब खुशी-खुशी पैकेट खोला तो उसमें फोन की जगह साबुन निकला। वकील जब तक चैंबर ब्लॉक से बाहर आए तब तक डिलीवरी मैन फुर्र हो चुका था।

वकील ने जब उसे फोन किया तो मोबाइल बंद था। इसकी जानकारी वकील ने अमेजन कंपनी को भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed