{"_id":"0740e04a3520cf8049118f9077add7bc","slug":"find-out-now-500-mp-vk-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गए सांसद वीके सिंह-अब निकालो 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल गए सांसद वीके सिंह-अब निकालो 500 रुपये
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को लेकर शहर में ‘पोस्टर वार’ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
4 दिन पूर्व जहां कौटिल्य सेना ने शहर भर में वीके सिंह के लापता होने और उनकी तलाश करने वाले को 500 रुपये दिए जाने संबंधी पोस्टर लगाए थे, वहीं अब सांसद समर्थकों ने उनके मिलने और इनाम की रकम सरकारी खजाने में जमा कराने संबंधी पोस्टर लगा दिए हैं।
जहां-जहां वीके सिंह के लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे, उसके ठीक बराबर में ही उनके मिलने संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। शहर में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
बीते सोमवार शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सांसद वीके सिंह के लापता होने के पोस्टर लगे मिले थे। पोस्टर में लिखा है कि ‘गाजियाबाद के सांसद एवं पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह लापता।
विज्ञापन
ढूंढने वाले को मिलेगा 500 रुपये का नगद इनाम। निवेदक भारतीय कौटिल्य सेना।’ भारतीय कौटिल्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने इन पोस्टर को लगवाने की बात स्वीकार की थी।
उनका कहना था कि चुनाव के बाद से सांसद महीनों तक अपने क्षेत्र में ही नहीं आते। ऐसे में जनता अपने सांसद से यदि बात करना चाहे तो कहां जाए। जैसे सांसद कहीं लापता हो गए हैं। इसलिए पोस्टर छपवाए हैं।