फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Financial Services Department Secretary says loan of 20,900 crore has been approved

छोटी मझोली इकाइयों के लिए 20,900 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी

Wed, 13 Feb 2019 08:03 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Feb 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Financial Services Department Secretary says loan of 20,900 crore has been approved
छोटे एवं मझोले उद्यमों (एमएसमई) के लिए चलाए गए 100 दिवसीय सम्पर्क अभियान के तहत 20,900 करोड़ रुपये के कर्ज को स्वीकृति दी गई है। नवंबर में शुरू हुए इस कार्यक्रम को 104 जिलों में चलाया गया। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि 100 दिन तक चले इस कार्यक्रम के तहत 33 लाख सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


इनमें से 39 जिलों की 6.36 लाख छोटी इकाइयां वस्त्र क्षेत्र में आती हैं। कुमार ने परिधान क्षेत्र में एमएसएमई के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, "104 जिलों में छोटी इकाइयों के लिए 20,900 करोड़ रुपये के कर्ज को स्वीकृति दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 6,500 करोड़ रुपये वस्त्र क्षेत्र के उद्यमों को दिए गए हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में छोटी एवं मझोली इकाइयों को एक करोड़ रुपये तक का ऋण 59 मिनट में स्वीकृत करने के लिए विशेष पोर्टल समेत कई उपायों की घोषणा की थी। 
 

वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 21 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हैं। जितनी जल्दी लोगों का दावा किया उतनी जल्द उन्हें राशि दी गई है। इन दो योजनाओं के तहत अब तक 3,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed