फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   final list of bjp candidates in delhi will be announced tommorow

भाजपा ने तय किए दिल्ली के अपने 7 सूरमा

Wed, 12 Mar 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
final list of bjp candidates in delhi will be announced tommorow

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली भाजपा की तरफ से सातों लोकसभा सीटों के लिए पैनल लगभग तैयार है। लेकिन अंतिम मुहर 13 मार्च को भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।

विज्ञापन


दिल्ली की जंग जीतने के लिए भाजपा इस बार महारथियों के साथ ही नए और प्रवासी चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, साथ ही जातीय समीकरण पर भी खासा ध्यान है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार पैनल में प्रमुख नाम सुब्रह्मण्यम स्वामी, एमजे अकबर, उदित राज, सुधांशु मित्तल, डॉ. हर्षवर्धन, महेश गिरी, नलिन कोहली, किरण बेदी, आशीष सूद, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा समेत कई नाम हैं। लेकिन अभी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरन बेदी को मिलेगा टिकट!

final list of bjp candidates in delhi will be announced tommorow

नई दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी का एक पक्ष किरण बेदी को चुनाव लड़ाना चाह रहा है, लेकिन दूसरा पक्ष पंजाबी बहुल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट को लेकर अपनी दलील पेश कर रहा है।

वहीं सुबह्मण्यम स्वामी पर भी विचार किया जा रहा है। यहां से भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी भी दौड़ में है। चांदनी चौक लोकसभा की बात करें तो सुधांशु मित्तल पर पार्टी विचार कर रही है।

इसके पीछे कारण यह भी है कि दो लोकसभा चुनाव में मित्तल सांसद विजय गोयल के चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा संभाल चुके हैं और वैश्य नेता हैं। लेकिन यहां नलिन कोहली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी दौड़ में हैं, साथ ही मांगेराम गर्ग, नंद किशोर गर्ग भी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

इस सीट से हर्षवर्धन होंगे उम्मीदवार!

final list of bjp candidates in delhi will be announced tommorow

उत्तर पश्चिम दिल्ली सुरक्षित सीट पर पार्टी उदित राज को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि यहां योगेंद्र चंदोलिया, अनिता आर्य भी पैनल में हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा से महेश गिरी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

वहीं पार्टी पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के लिए भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी पर भी विचार कर रही है। पार्टी का एक पक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को चुनाव लड़ाने की दलील पेश कर रहा है।

पश्चिमी दिल्ली से आशीष सूद, हरदीप पुरी, जगदीश मुखी मुख्य दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि यहां से किरण बेदी और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की भी चर्चा है। लिहाजा यहां भी सीट फाइनल करना टेढ़ी खीर है।

एक और बड़े पत्रकार को मिलेगा टिकट!

final list of bjp candidates in delhi will be announced tommorow

दक्षिण दिल्ली से पार्टी जाट नेता प्रवेश वर्मा पर विचार कर रही है, लेकिन यहां गुर्जर आबादी का भी डर है। यहां से रमेश बिधूड़ी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और सरिता चौधरी भी दौड़ में हैं।

उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर वरिष्ठ पत्रकार व मुस्लिम चेहरा एमजे अकबर का नाम है। वैसे यहां से पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी भी दौड़ में हैं। यह सीट भी उलझी हुई मानी जा रही है।

वहीं दिल्ली लोकसभा सीट के लिए पार्टी को अब भी बड़े कद के नेता का इंतजार है क्योंकि पार्टी यह अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि इस सीट पर AAP को कौन नेता चुनौती दे सकता है। लिहाजा उम्मीदवार पैराशूट से भी उतारने के लिए पार्टी तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed