फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film city would take shape in noida

बॉलीवुड को टक्कर देगा यमुना किनारे बसा यह शहर

Mon, 02 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Film city would take shape in noida

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी बसाई जाएगी। इसके लिए 1000 एकड़ जमीन का प्राधिकरण प्रोजेक्ट लाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जमीन के लिए फिल्म उद्योग से जुड़ी दो प्रसिद्ध कंपनियों ने जमीन लेने का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा है। जमीन की व्यवस्था को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों में विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन

 
आधुनिक सुविधाओं से लैस सेक्टरों और मौजूद संसाधनों के चलते अब तक करीब 10 फिल्मों की शूटिंग ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की लोकेशन और विकास को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के क्षेत्र में हैदराबाद और मुंबई की तर्ज पर फिल्म सिटी में स्टूडियो और लोकेशन विकसित करने के लिए दो कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है।

फिल्म उद्योग से जुड़े रामोजी राव ग्रुप और संजय खान ने इस क्षेत्र में फिल्म सिटी के लिए प्राधिकरण से जमीन देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। दोनों ग्रुपों ने करीब एक हजार एकड़ जमीन की मांग की है।

प्रस्ताव से प्राधिकरण बेहद उत्साहित है और अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया है। प्रदेश सरकार ने भी फिल्म सिटी बसाने के लिए सहमति दे दी है।


फिल्म सिटी के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे पर क्षेत्र में जमीन चिह्नित करने और इसकी व्यवस्था के लिए विचार विमर्श चल रहा है। जल्द ही दोनों कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल मौके पर आकर लोकेशन देखेगा। वहीं प्राधिकरण के अधिकारी जरूरत के मुताबिक 1000 एकड़ जमीन की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को लेकर विमर्श चल रहा है। दो कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। दोनों कंपनियों को एक साथ जमीन देने को लेकर विचार चल रहा है।
- पीसी गुप्ता, सीईओ-यमुना प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed