फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   film asks HC to approval muzaffarnagar riots.

मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म की मंजूरी को याचिका

Wed, 12 Nov 2014 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Nov 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
film asks HC to approval muzaffarnagar riots.

दिल्ल हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म ‘इन दिनों

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर’ को प्रमाणपत्र न देने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) व फिल्म प्रमाणपत्र अपीलीय पंचाट (एफसीएटी) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।


न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने दोनों पक्षों को 5 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह नोटिस फिल्म निर्माता मीरा चौधरी के अधिवक्ता प्रशांत भूषण के तर्क सुनने के बाद जारी किया है।

याची ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म को सांप्रदायिक गड़बड़ी फैलाने की आशंका का तर्क देकर मनमाने ढंग से प्रमाणपत्र देने से मना किया है।

उन्होंने सीबीएफसी के 30 जून व एफसीएटी के 19 जुलाई के फैसले को चुनौती देते हुए तर्क रखा कि प्रमाणपत्र न देने के लिए कोई भी ठोस कारण नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed