{"_id":"e7bb277f482156f4aeb265afaaa77262","slug":"fill-purely-on-merit-from-ghaziabad-to-aligarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से अलीगढ़ तक भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक भरिए फर्राटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (गाजियाबाद) से अलीगढ़ तक एनएच-91 पर वाहन जल्द ही फर्राटा भरते नजर आएंगे। हाईवे चौड़ीकरण की अड़चनों को दूर कर एनएचएआई ने 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
एनएचएआई अधिकारी बाकी कार्य भी अप्रैल महीने में पूरा करने का दावा कर रहे हैं। अफसरों का दावा है कि अप्रैल से 126 किलोमीटर लंबे इस एनएच-91 पर बेरोकटोक वाहन दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
शासन स्तर से इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। हाईवे का निर्माण पूरा हो जाने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद से बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ का सफर स्मूद हो जाएगा। गाजियाबाद-दिल्ली से अलीगढ़ रूट पर प्रतिदिन सफर करने वाले 50 हजार से ज्यादा लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद से बुलंदशहर तक का दो घंटे का सफर महज एक घंटे में पूरा हो जाएगा। लालकुआं से अलीगढ़ तक करीब 126 किलोमीटर का सफर पूरा करने में फिलहाल चार घंटे लग जाते हैं।
लेकिन हाईवे का निर्माण पूरा होने पर महज 2:15 घंटे में अलीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। सिकंदराराऊ, एटा, कन्नौज और फर्रुखाबाद जाना भी आसान हो जाएगा।
हालांकि इसके लिए सिकंद्राबाद और अलीगढ़ के पास गबाना में दो स्थानों पर टोल टैक्स चुकाना होगा। एनएच-91 के प्रोजेक्ट मैनेजर खालिद खान ने बताया कि हाईवे के चौड़ीकरण का 92 फीसदी काम पूरा हो गया है।
शेष आठ प्रतिशत भी जल्द पूरा हो जाएगा। कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही वाहन एनएच-91 पर दौड़ते नजर आएंगे।
1450 करोड़ होगा चौड़ीकरण
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक एनएच-91 चौड़ीकरण पर करीब 1450 करोड़ का बजट खर्च होगा। बुलंदशहर की सीमा में सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अरनिया मुनी में हाईवे चौड़ीकरण हुआ है।
गौतमबुद्धनगर की सीमा में दादरी और गाजियाबाद को एनएच-91 ने कनेक्ट किया है।
चार बाईपास से जाम का काम तमाम
बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के दादरी में चार बाईपास का निर्माण होने से ट्रैफिक जाम का झाम खत्म हो गया है। अकसर दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा में जाम का झंझट रहता था।
बाईपास से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। बाईपास चालू होने से सिकंदराबाद, बुलंदशहर और खुर्जा क्षेत्र में जाम की समस्या अब नहीं रही है।
एनएच-91 के चौड़ीकरण को लेकर सिकंदराबाद और खुर्जा में मामूली अड़चन है। हालांकि वहां हाईवे चौड़ीकरण हो चुका है और वाहन भी निकल रहे हैं, लेकिन वहां के किसान उचित मुआवजा न मिलने पर आपत्ति जता रहे हैं।