{"_id":"575c2c6f4f1c1b1f349c716d","slug":"fill-out-the-property-tax-before-july-31-you-will-got-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई से पहले भरें संपत्ति कर, मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई से पहले भरें संपत्ति कर, मिलेगी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति कर भरवाने के लिए नगर निगम ने शहर के तीनों जोन में मुनादी करवानी शुरू कर दी है। निगम द्वारा लोगों से जल्द से जल्द कर भरने के लिए कहा गया है। 31 जुलाई से पहले संपत्ति कर भरने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
संपत्ति कर भरवाने के लिए निगम द्वारा सेल्फ असेसमेंट स्कीम शुरू की गई है। उसके बारे में शहर के नागरिकों को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम द्वारा एनआईटी फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में मुनादी करवाई जा रही है। शहर के जिन क्षेत्रों में मुनादी हो चुकी है, उन क्षेत्रों के ज्यादातर करदाताओं ने अपना संपत्ति कर जमा करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने शनिवार को बताया कि नगर निगम सेल्फ असेसमेंट स्कीम के बारे में शहर के नागरिकों को जागरूक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
इसके लिए ऑटो-रिक्शा के माध्यम से शहर की प्रत्येक गली और मोहल्लों में मुनादी के माध्यम से प्रत्येक करदाता को अवगत करवाने का प्रयास किया जाएगा। सेल्फ असेसमेंट फॉर्म निगम कार्यालयों में मुफ्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और इस फॉर्म को नगर निगम की वेबसाइट www.mcfbd.com से भी डाउनलोड किया जा सकता है।