{"_id":"6718da77274bccb97a020887","slug":"fighting-between-two-groups-of-students-in-sharda-university-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से किया एक दूसरे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से किया एक दूसरे पर हमला
Wed, 23 Oct 2024 04:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:44 PM IST
सार
यूनिवर्सिटी के पास मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में छात्रों के दो गुट लाठी और डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मारपीट करते छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। 10 से अधिक छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के पास मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में छात्रों के दो गुट लाठी और डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। 28 सेकंड के इस वीडियो में करीब एक दर्जन छात्र एक छात्रा पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन