{"_id":"29685c7bea5ea33b859e9b715d5d1289","slug":"fight-over-water-shopper-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर झगड़ा, दुकानदार को चाकू घोंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर झगड़ा, दुकानदार को चाकू घोंपा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर में जरा-जरा सी बातों लोग भिड़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को विजय नगर के मिर्जापुर में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद में दुकानदार असलम को दूसरे पक्ष ने चाकू मार दिया।
विज्ञापन
पेट में चाकू लगने से जख्मी असलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
एसओ अवधेश यादव ने बताया कि असलम की ताले-चाभी की दुकान है। उसका बेटा वाजिद सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गया था। वहां पड़ोसी महिला ने उसे पानी भरने से रोका। इस पर दोनों का विवाद हो गया।
विज्ञापन
महिला के परिवार के सदस्य आ गए और मारपीट हो गई। आरोप है कि असलम बेटे को बचाने आया तो उसके पेट में चाकू मार दिया गया। वह लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर विजयनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आरोपी भाग गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।