फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight in kejriwal and jung on this issue

एलजी और केजरीवाल में फिर छिड़ी जंग, इस मामले पर आमने-सामने

Sat, 05 Mar 2016 03:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
fight in kejriwal and jung on this issue
केजरीवाल और नजीब जंग

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल सचिवालय गृह विभाग में तैनात दो विशेष सचिवों के निलंबन और गैरकानूनी निलंबन के मुद्दे पर फिर आमने-सामने हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) के दोनों अधिकारियों को निलंबित किया था जिसे केन्द्र सरकार के आदेश से उपराज्यपाल ने गैरकानूनी निलंबन बताकर बहाल कर दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार ने यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा के वेतन में कटौती कर दी तो उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को पूरे वेतन की बहाली के निर्देश जारी किए हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने फरवरी के वेतन में इस बात का हवाला देकर कटौती कर दी है कि निलंबित अधिकारी को निर्वहन भत्ता दिया जाता है, उस नियम का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने पूरे वेतन की बहाली के लिए तर्क दिया है कि निलंबन गृह मंत्रालय पहले ही गैरकानूनी करार दे चुका है।

उपराज्यपाल ने पूरे वेतन की बहाली के लिए तर्क दिया

fight in kejriwal and jung on this issue
नजीब जंग

उल्लेखनीय है कि जनवरी में जब गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने वेतन कटौती के आदेश जारी किए थे तब भी उपराज्यपाल कार्यालय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गृह मंत्रालय के आदेश का पूर्णत: पालन के निर्देश दिए थे।

गृह मंत्रालय ने यहां तक कहा था कि निलंबन को लेकर इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्योंकि आदेश बिना अधिकार के जारी किए गए हैं।

इससे पूर्व दिल्ली में तैनात दानिक्स अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के निलंबन को लेकर एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed