फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight for property in gurgaon

पति की विरासत चढ़वाने को चक्कर काट रही हैं दो महिलाएं

Fri, 01 Apr 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Apr 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
fight for property in gurgaon
- फोटो : डेमो फोटो
गांव चांदनकी निवासी दो महिलाएं पिछले आठ साल से अपने पति की मौत के बाद उनकी जमीन की विरासत चढ़वाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। उनका आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी विरासत नहीं चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


चांदनकी निवासी हसन मोहम्मद का 1980 में इंतकाल हो गया था। उनके मरने के बाद उनकी चल-अचल समपति की विरासत उनके पांचों बेटों के नाम आ गई थी।

हसन खां के बडे़ बेटे ममरेज का 22 अगस्त 2008 को और दूसरे बेटे रशीद का 28 दिसंबर 2010 को इंतकाल हो गया।  ममरेज और रशीद की दोनों विधवाएं वहीदन और माफिया अपने पतियों की विरासत अपने बेटों के नाम चढ़वाने के लिए पिछले 8 साल से पुन्हाना तहसील और डीसी मेवात के चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी तक उनकी विरासत नहीं चढ़ी पा रही है।
विज्ञापन


 इन महिलाओं के देवर उमर मोहम्मद का कहना है कि नंबरदारों और राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी उनकी विरासत नहीं चढा रहे हैं।  इस बारे में पुन्हाना हल्का पटवारी इकबाल का कहना है कि गांव के नंबरदारों द्वारा विरासत पर तसदीक करने से मना कर दिया है जिसकी वजह से विरासत नहीं चढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि गांव के दोनों नंबरदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और विरासत चढ़ाने के अगले आदेशों के लिये फिरोजपुर झिरका के एसडीएम के पास फाइल भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed