फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight betwen delhi mcd counselors

दिल्लीः पार्षदों ने सदन की मर्यादा की तार-तार

Fri, 20 Feb 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Feb 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
fight betwen delhi mcd counselors

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में शुक्रवार को माननीय एक-दूसरे को खुलेआम अपमानित करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन की मर्यादा तार-तार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बैठक में पार्षद ही नहीं मेयर भी आपा खो बैठे। उनके बीच बच्चों की तरह लड़ाई हुई। एक-दूसरे को जमकर गालियां दीं और सदन के बाहर देख लेने की चेतावनी दी गई। कुछ अधिकारियों के बीच बचाव करने के बाद उनके बीच मारपीट की नौबत टल गई।

विज्ञापन


सदन की बैठक में मेयर योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस पार्षद सतबीर शर्मा के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई। यह घटना स्पेशल एरिया के व्यापारियों से कनवर्जन चार्ज वसूलने के लिए जारी हुए नोटिस पर मेयर व कांग्रेस पार्षदों के बीच नोकझोंक के दौरान सतबीर शर्मा ने वृद्धों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाने के बाद हुई।
विज्ञापन


इस दौरान चंदोलिया ने गुस्से में कहा कि उनसे पूछकर पेंशन नहीं दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने उंगली दिखाते हुए एक-दूसरे की औकात की बात शुरू कर दी। देखते ही देखते कि मेयर ने शर्मा को कहा बाहर चल.....। उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए शर्मा ने कहा चल ...। उनकी बातें सुनते ही मेयर सीट से खड़े होकर बाहर की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ते हुए देख कुछ अधिकारियों ने मेयर को पकड़ते हुए उन्हें बाहर जाने से रोका। उधर, सतबीर शर्मा को कांग्रेस के पार्षदों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनमें गाली-गलौच का दौर शुरू हो गया। तभी डिप्टी मेयर रविंद गुप्ता मेयर की सीट पर बैठ गए और उन्होंने 15 मिनट तक बैठक स्थगित कर दी।

पुन: बैठक शुरू होने पर मेयर ने कहा कि अब उनकी इजाजत के बिना कोई नहीं बोलेगा। वह जिसको कहेंगे वही पार्षद बोलेगा। उनके इस तर्क का विपक्ष के नेता मुकेश गोयल व कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने कड़ा विरोध किया।


कांग्रेस ने गृहमंत्री, उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को शिकायत की
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में सदन की मर्यादा तार-तार होने पर विपक्ष के नेता मुकेश गोयल ने कड़ा रुख अख्तियार किया हैै। उन्होंने इस घटना की केंद्रीय गृहमंत्री, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सदन की रिकार्डिंग देखकर दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, चंदोलिया ने शिकायत तो नहीं की, लेकिन आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए हंगामा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed