{"_id":"626bf591c10117319e6bb123","slug":"fight-between-two-groups-of-miscreants-riots-with-sticks-and-swords","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की जंग: बदमाशों के दो गुटों में झगड़ा, लाठी-डंडे और तलवार से मचाया उत्पात, दो राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की जंग: बदमाशों के दो गुटों में झगड़ा, लाठी-डंडे और तलवार से मचाया उत्पात, दो राहगीर घायल
Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:56 PM IST
सार
जांच में पता चला कि एक गैंग के बदमाशों ने दूसरे गैंग के एक बदमाश की पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए बदमाश हमला करने के लिए लाठी, डंडे, तलवार और रॉड लेकर आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेताजी सुभाष पैलेस स्थित शकूरपुर जे जे कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात इलाके में वर्चस्व को लेकर बदमाशों में विवाद हो गया। एक गुट के बदमाशों ने लाठी, डंडे, तलवार और रॉड लेकर आधे घंटे तक उत्पात मचाया। हमले के दौरान दूसरे गुट के बदमाश फरार हो गए। हमले में दो राहगीरों को चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और घायल राहगीरों का पास के अस्पताल में उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सागर और गौरव के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे पुलिस को एच और आई ब्लॉक शकूरपुर में पथराव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां पथराव होने जैसा कोई सबूत नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि शकूरपुर इलाके में बदमाशों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक गुट का सरगना एल ब्लॉक निवासी अज्जू उर्फ साहिल और दूसरे का वसीम उर्फ मोगली है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि 27 अप्रैल को मोगली गैंग के बदमाशों ने अज्जू गैंग के एक बदमाश की पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए बृहस्पतिवार रात अज्जू गैंग के दर्जन भर बदमाश मोगली गैंग के बदमाशों पर हमला करने के लिए लाठी, डंडे, तलवार और रॉड लेकर आए थे। दूसरे गुट के बदमाशों के भाग जाने के बाद हमलावरों ने आस पास के इलाके में खड़े वाहनों, घरों और दरवाजों पर हमला कर तोड़फोड़ की। इस वारदात में वहां से गुजर से राहगीर जमील अहमद और मोहम्मद फरमान को चोट लगी। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। तफ्तीश के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के बदमाशों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इलाके में वर्चस्व को लेकर अकसर दोनों गुटों में विवाद होता रहता है। मामले में सागर और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोगली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।