न्यायालय परिसर में ही लड़ पड़े न्याय के रखवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर तैनात
वकीलों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए शुक्रवार को हड़ताल की। इस मामले में जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ वकीलों से बातचीत हुई थी, मामले की जांच की जा रही है। इस मामले के विरोध में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे।
बिना चेकिंग के कोर्ट में घुसने पर हुआ विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सिपाही भरत सिंह ने
थाना सेंट्रल में दर्ज शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 10:45 बजे एएसआई
राजेंद्र प्रसाद, एचसी सुभाष चंद्र, सिपाही सतीश कुमार व अरुण देवव्रत और
महिला सिपाही किरण बाला के साथ सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर के मुख्य
गेट पर सुरक्षा गार्द में तैनात था।
भरत सिंह का आरोप है कि इस दौरान सादे
कपड़ों में एक व्यक्ति बिना चेकिंग कराए कोर्ट परिसर में दाखिल होने लगा। जब
उसने रोका तो उस व्यक्ति ने खुद को वकील बताया। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी
ने उसकी ड्रेस के बारे में पूछा तो वकील भड़क गया और अपशब्द कहने लगा, वकील
का नाम दीपक बताया गया है।
आरोप है कि इस दौरान दीपक के साथ मौजूद एक अन्य
वकील रविंद्र पराशर ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद अन्य वकील
भी इकट्ठा हो गए, काफी देर बाद मामला शांत हुआ।