Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifty Years of Emergency Exhibition on 1975 Emergency in Delhi's Central Park

Fifty Years of Emergency: आपातकाल पर प्रदर्शनी, सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

Wed, 25 Jun 2025 12:03 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल पार्क में 1975 आपातकाल पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Fifty Years of Emergency Exhibition on 1975 Emergency in Delhi's Central Park
Fifty Years of Emergency - फोटो : ani

विस्तार

देश में आपातकाल 25 जून 1975 को लगा था, जिसके 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा देशभर में संविधान हत्या दिवस का आयोजन कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेंट्रल पार्क में 1975 आपातकाल पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "25 जून 1975 लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस दिन को 50 साल बीत चुके हैं जब देश में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मुझे उन लोगों पर गुस्सा आता है और हंसी आती है जो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। आप कैसे भूल सकते हैं कि 25 जून 1975 को लाखों लोकतंत्र सेनानियों को जेल में डाल दिया गया था और बिना किसी गलती के उन्हें सजा दी गई थी, वे 21 महीने तक जेल में रहे। हर नेता को जेल में डाल दिया गया, विपक्ष को खत्म कर दिया गया। हम चाहते हैं कि इस दिन को याद रखा जाए ताकि ऐसा फिर कभी न हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस की नीयत आज भी तानाशाही वाली'
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भाजपा संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। नड्डा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा और देश के संविधान की हत्या कर दी थी। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। उसकी नीयत आज भी तानाशाही वाली है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश पर शासन करने का अधिकार केवल एक परिवार को है। कांग्रेस अभी भी नरेंद्र मोदी जैसे साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के विचार को स्वीकार नहीं कर पा रही है।


जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अभी तक आपातकाल के लिए माफी नहीं मांगी है। आपातकाल जून 1975 से मार्च 1977 के बीच का 21 महीने का काल था, जिसके दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी थी और नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed