{"_id":"5d2b72c98ebc3e6d234f3e84","slug":"fifty-percent-students-pass-upsc-prilims-exam-in-jamia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया : 50 फीसदी विद्यार्थियों ने पास की यूपीएससी प्रेलिम्स परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया : 50 फीसदी विद्यार्थियों ने पास की यूपीएससी प्रेलिम्स परीक्षा
Sun, 14 Jul 2019 11:52 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:52 PM IST
सार
-एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यकों को मेंस की मुफ्त कोचिंग देगी अकादमी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों ने यूपीएससी 2019 सिविल सर्विसेज प्रेलिम्स परीक्षा पास की है। इसमें अकादमी से 200 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 102 ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
प्रेलिम्स परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी 20 सितंबर को आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज 2019 मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। आरसीए, जामिया मिल्लिया इस्लामिया अब इन विद्यार्थियों को मेंस परीक्षा और पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए भी मुफ्त कोचिंग देगा।
विज्ञापन
इनके अलावा अकादमी एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार और अल्पसंख्यक समुदायों के उन 30 अन्य नए विद्यार्थियों को भी मेंस और पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए तैयारी कराएगा जिन्होंने कहीं और से प्रेलिम्स के लिए तैयारी की थी और मेंस की तैयारी जामिया अकादमी से करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्हें मेंस कोर्स तैयारी के लिए एक सप्ताह के अंदर अकादमी की बेवसाइट cccp@jmi.ac.in पर फ्री कोचिंग के लिए आवेदन करना होगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी जामिया की वेबसाइट www.jmi.ac.in से हासिल की जा सकती है।
जातिमया में वर्ष 2010 में आरसीए की शुरुआत हुई थी और अभी तक यहां से 200 से ज्यादा सिविल सर्वेंट बन चुके हैंद्घ इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईएफओएस, आईआरएस और आईआरटीएस आदि शामिल हैं।