फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifth list final, Kejriwal fight with New Delhi assembly.

हो गई घोषणा, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

Thu, 25 Dec 2014 10:32 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
Fifth list final, Kejriwal fight with New Delhi assembly.

आम आदमी पार्टी (आप) ने अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर नई दिल्ली विधान सभा सीट से उतारा है। वहीं, सीमापुरी से अपने पूर्व विधायक का टिकट काट लिया। जबकि पिछले हफ्ते ‘आप’ में शामिल होने वाले दो नेताओं को भी मैदान में उतारा है। बुधवार को ‘आप’ ने पांचवीं सूची जारी कर आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

विज्ञापन


इस सूची में सबसे बड़ा नाम दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल का है। दूसरी तरफ पार्टी ने अपनी दिवगंत नेता संतोष के भाई व सीमापुरी से पूर्व विधायक धर्मेंद्र कोली का टिकट काट कर राजेंद्र गौतम पर दांव लगाया है।
विज्ञापन


इस बारे में पार्टी अपने आंतरिक सर्वे का हवाला दे रही है। वहीं, दिल्ली विधान सभा के पूर्र्व उपाध्यक्ष व पिछले दिनों पार्टी में शामिल होने वाले फतेह सिंह को ‘आप’ ने गोकुलपुरी से उम्मीदवार बनाया है। जबकि नरेश बालयान उत्तम नगर से प्रत्याशी होंगे। वह फिलहाल नवादा से पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप के ये 8 नेता यहां से लड़ेंगे चुनाव

Fifth list final, Kejriwal fight with New Delhi assembly.

अरविंद केजरीवाल--------नई दिल्ली

राजेंद्र गौतम--------------सीमापुरी
फतेह सिंह----------------गोकुलपुरी
एसडी शर्मा----------------घोंडा
कैलाश गहलोत------------नजफगढ़
अमानतुल्लाह खान--------ओखला
राजेंद्र डबास---------------मुंडका
नरेश बालयान-------------उत्तम नगर

'आप' ने लगाया केन्द्र सरकार पर आरोप

Fifth list final, Kejriwal fight with New Delhi assembly.

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार स्टिंग ऑपरेशन में फंसे भाजपा नेता शेर सिंह डागर को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।

जबकि स्टिंग करने वाले ‘आप’ के पूर्व विधायक दिनेश मोहनिया से दर्जनों बार पूछताछ की गई। ‘आप’ नेता आशुतोष ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले की जल्द जांच नहीं की गई तो पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

वहीं, आशुतोष ने बताया कि हरियाणा से आने वाले पानी में फिलहाल अमोनिया की मात्रा ज्यादा है। इससे दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़े हैं। जबकि दिल्ली के बड़े हिस्से में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed