{"_id":"5b7ad11742c792467462421e","slug":"ficci-senior-assistant-director-looted-by-robbers-in-anand-vihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम के चक्कर में लुट गए फिक्की के बड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसक्रीम के चक्कर में लुट गए फिक्की के बड़े अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कार रोककर आइसक्रीम लेने उतरे फिक्की के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर से हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। कार में बैठा पीड़ित का परिवार बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाता रहा।
वारदात आनंद विहार इलाके में शनिवार देर रात हुई। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरीश (35) परिवार के साथ ए-ब्लॉक, विवेक विहार में रहते हैं। वह फिक्की में सीनियर सहायक निदेशक हैं। शनिवार रात करीब 12.10 बजे वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे।
इस बीच सूरजमल विहार में एक आइसक्रीम वाले को देखकर परिजनों ने आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई तो उन्होंने अपनी कार रोक दी। जैसे ही वह कार से उतरकर आइसक्रीम वाले की ओर बढ़ने लगे।

बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने तमंचा गिरीश की कमर पर सटा दिया। कार में बैठे परिवार की नजर बदमाशों की हरकत पर पड़ी तो वे गिरीश को छोड़ने की गुहार लगाने लगे।
लेकिन बदमाशों ने जबरन गिरीश के गले से चेन और जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।
लेकिन बदमाशों ने जबरन गिरीश के गले से चेन और जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।