फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Festival special trains cancelled

Indian Railways: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे रद्द, बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों की मुश्किल बढ़ी

Sat, 29 Nov 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Festival special trains cancelled
train x sign - फोटो : Adobe Stock

छठ की छुट्टियों के बीच घर लौटने वाले बिहार, पूर्वांचल और उत्तर-पूर्व के लाखों यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के एक-एक से लेकर नौ-नौ फेरे तक रद्द कर दिए हैं। इनमें हसनपुर रोड, मुजफ्फरपुर, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली आने-जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04097/04098 हसनपुर रोड-नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्पेशल की 30 नवंबर व 29 दिसंबर का एक-एक फेरा रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 04313/04314 मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल का 30 नवंबर व 1 दिसंबर को एक-एक और 3 दिसंबर की दो फेरे रद्द किए गए हैं। ट्रेन संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल का 2 और 10 दिसंबर के तीन-तीन फेरे रद्द किए गए।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या  05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के 30 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच पांच-पांच फेरे रद्द किए गए हैं। जबकि ट्रेन संख्या 05580  3 से 17 दिसंबर तक 9 फेरे रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed