फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Festival of love and faith celebrated in schools

Delhi NCR News: स्कूलों में मनाया गया प्यार और विश्वास का त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन स्कूलों में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। रक्षा बंधन को लेकर विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता और नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


विवेक विहार स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां बनाई और एक-दूसरे को बांधकर स्नेह और विश्वास की डोर को मजबूत किया। विद्यालय की प्रिंसिपल नमिता जोशी ने कहा रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह हर रिश्ते में विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। हर्ष विहार स्थित फेयर चाइल्ड पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज चेयरमैन राकेश कुमार गर्ग, स्कूल निदेशक सोनू गर्ग और वाइस प्रिंसिपल विजेयता मिश्रा ने बच्चों को अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

वहीं, शाहदरा स्थित एस आर कैपिटल स्कूल में बच्चों ने रंगोली सज्जा, भाई-बहन की जोड़ी पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की ओर एकता का संदेश दिया। स्कूल प्राचार्य डॉ. लक्ष्य छाबड़िया ने कहा कि आज के समय में रक्षा बंधन का असली अर्थ है एक दूसरे की रक्षा करना चाहे वह परिवार हो मित्र हों या हमारा देश। शाहदरा लिटिल फ्लावर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों को सेना छावनी जाकर 325 लाइट एयर डिफेंस रेजिमेंट सीओएफ के सैनिकों को राखियां बांधने का अवसर मिला। स्कूल की प्रधानाचार्य नीता दुआ और प्रबंधक निदेशक रोहित दुआ पटेल ने छात्रों को स्वतंत्रता कि रक्षा में सैनिकों की अमूल्य भूमिका के विषय में बताया। सैनिकों को राखी बांधना विश्वास कृतज्ञता और भावनात्मक बंधन का एक प्रतीकात्मक संदेश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed