फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female sub-inspector committed suicide by hanging herself

Delhi NCR News: महिला उप निरीक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी की घटना, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, तलाक होने के बाद से तनाव में थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी में दिल्ली पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक सविता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सविता का हाल में ही तलाक हुआ था जिसके बाद से वह तनाव में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सविता रोहिणी सेक्टर-11 के एक किराये के मकान में अपने एक सहयोगी के साथ रहती थी। वह अमन विहार थाने में तैनात थी।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को रोहिणी सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला उप निरीक्षक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सविता के भाई ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क नहीं होने पर वह उसके घर आया। उसने खिड़की से उसे फंदे पर लटके देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि वह 2021 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी और 2024 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनका तलाक हुआ था जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस महिला उप निरीक्षक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। परिवार वालों से खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed