फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female Student sitting on indefinite strike in JNU

JNU: जेएनयू में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी छात्रा, प्रशासन पर आरोप; यौन उत्पीड़न मामले में नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 02 Apr 2024 08:31 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 08:31 AM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
female Student sitting on indefinite strike in JNU
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जवारलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर एक छात्रा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई है। छात्रा ने प्रशासन पर चार छात्रों के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं करने पर यह फैसला लिया। 

विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया है कि बीती 31 मार्च की रात विश्वविद्यालय के कैंपस में चार लोगों ने छेड़छाड़ की थी। जिसमें से दो पूर्व छात्र हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले खुलेआम घुम रहे हैं। इस घटना को 30 घंटों से ज्यादा का समय बित चुका है।
विज्ञापन


पहली शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। शिकायत पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। छात्रा ने दावा किया है कि मेरे दोस्तों और मैंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू ने दी सफाई 
इस मामले पर विश्वविद्यालय ने कहा कि वह उचित प्रक्रिया का पालन कर रहा है। जेएनयू चीफ प्रॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि हम उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। ऐसे कामों में समय लगता है। हमें आरोपियों को अपना बचाव करने का मौका भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed