फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   female officer died by taking poison, found dead in bathroom

महिला अधिकारी ने जहर खाकर दी खुदकुशी

Mon, 30 Nov 2015 08:33 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
female officer died by taking poison, found dead in bathroom

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की महिला अधिकारी ने रविवार सुबह सेक्टर-37 स्थित आवास पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को बाथरूम में शव मिला।

विज्ञापन


घटनास्थल से सुइसाइड नोट मिला। गौरी कैरोल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस के पद पर नियुक्त थीं। वह सेक्टर-37 स्थित मकान नंबर-38 की पहली मंजिल पर बेटे के साथ रहती थीं, जबकि उनके माता-पिता नीचे वाले फ्लोर पर रहते थे।

विज्ञापन


बताया गया है कि वह काफी समय से परेशान चल रही थीं। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे उसके पिता किचन में पानी पीने आए। वहां गौरी का एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसने जहर खा लिया है...।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका शव बाथरूम में पड़ा था

female officer died by taking poison, found dead in bathroom

उन्होंने अपनी पत्नी से ऊपर कमरे में जाकर देखने की बात कही, मगर गौरी कमरे में नहीं मिली। उसका शव बाथरूम में पड़ा था। गौरी के माता-पिता दोनों आर्मी की मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त हैं।


पुलिस का कहना है कि गौरी तलाकशुदा थीं। उनके पूर्व पति कर्नल समीर कैरोल इलाहाबाद में तैनात हैं। इनका 13 वर्षीय बेटा समीर के साथ रहता है, जबकि 10 वर्षीय छोटा बेटा गौरी के साथ रहता है। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था।

पुलिस के मुताबिक महिला अधिकारी माता-पिता व छोटे बेटे के साथ रहती थीं। सुइसाइड नोट में उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed