{"_id":"69a1c13f9a14fd7e1c035d17","slug":"female-friend-cuts-off-private-part-of-young-man-who-came-to-meet-her-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125937-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का निजी अंग काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का निजी अंग काटा
विज्ञापन
-वजीराबाद इलाके की घटना, दो साल पहले दोनों के बीच हुई थी दोस्ती
-पीड़ित का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीराबाद इलाके में महिला दोस्त से मिलने आए एक युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया गया। पीड़ित के शोर मचाने पर घटना को अंजाम देने वाली महिला दोस्त वहां से भाग गई। पीड़ित खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस कर आरोपी महिला की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों शादीशुदा हैं।
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 25 फरवरी को जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंती तो गांव मोहम्मदपुर जदीद, रामपुर, यूपी निवासी 22 साल के विसरजीत का इलाज चल रहा था। पुलिस ने पीड़ित से घटना को लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि 24 फरवरी को वह संगम विहार इलाके में रहने वाली अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने आया था। अमीना खातून के बारे में पता चला है कि वह कटिहार विहार की रहने वाली है। वह गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती हैं। वह शादीशुदा है।