{"_id":"5d2a80448ebc3e6cba54ad76","slug":"female-foreigner-arrested-on-taking-drug-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मादक पदार्थ ला रही विदेशी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मादक पदार्थ ला रही विदेशी महिला गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2019 06:38 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
IGI Airport
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों ने विदेशी महिला के बैग से 20.8 किलोग्राम मादक पदार्थ एफैड्रीन बरामद कर उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे टर्मिनल तीन पर मौजूद सर्विलांस और इंटेलीजेंस टीम ने जिम्बाब्वे निवासी नास्तोर फराइ जिसो (34) को चिन्हित किया। एक्सरे मशीन पर जांच के दौरान उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी।
विज्ञापन
बैग खोलकर तलाशी ली गई तो उसमें कई पॉलिथिन मिले, जिनमें 20.8 किलोग्राम दानेदार पाउडर भरा था। इसकी कीमत 21 लाख रुपये आंकी गई है। वह इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से होकर जांबिया के नादोला जा रही थी।
विज्ञापन
वॉशरूम से मिले एक किलो सोने के बिस्कुट
आईजीआई एयरपोर्ट के एक वॉशरूम से सीआईएसएफ कर्मियों ने एक किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। आशंका है कि विदेश से तस्करी कर लाया आरोपी पकड़े जाने के डर से इन्हें वॉशरूम में छोड़कर फरार हो गया। सीआईएसएफ कर्मियों ने ये बिस्कुट कस्टम अधिकारियों को सौंप दिए हैं।
सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुताबिक, शनिवार तड़के करीब पौने चार बजे टर्मिनल तीन के वॉशरूम में संदिग्ध पैकेट पड़े होने की जानकारी मिली। सर्विलांस टीम पहुंची तो काली टेप लिपटा पैकेट देखा। विस्फोटक की आशंका में बम निरोधक दस्ते को बुला जांच कराई गई, लेकिन वह सुरक्षित मिला। पैकेट खोला गया तो उसमें एक किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट मिले।