{"_id":"5de17a018ebc3e548f557aee","slug":"female-doctor-commits-suicide-in-depression-after-grandmother-s-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की मौत के बाद डिप्रेशन में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी की मौत के बाद डिप्रेशन में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी
Sat, 30 Nov 2019 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में पीजी की पढ़ाई कर रही एक महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत इंजेक्शन के ओवरडोज से बताई जा रही है।
विज्ञापन
उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। परिजनों का कहना है कि दादी के देहांत के बाद से वह डिप्रेशन में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान वी मोनिका (26) के रूप में हुई है। मूलरूप से तेलंगाना निवासी मोनिका यहां अस्पताल के हॉस्टल में रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
वह प्रसूति विभाग में पीजी की छात्रा थी और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को इंजेक्शन मिले, जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि उसके पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मम्मी डैडी आई लव यू। इसके अलावा भाई-बहनों और जानकारों के लिए सॉरी लिखा है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी।
पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने बताया कि 22 नवंबर को मोनिका की दादी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मोनिका दादी से काफी प्यार करती थी। दादी की मौत के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी थी।