फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female constable caught a criminal after befriending him on social media

महिला सिपाही के जाल में फंसा बदमाश: सोशल मीडिया पर पहले आरोपी ढूंढा... दोस्त बनाकर लोकेशन जानी, फिर भेजी टीम

Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Oct 2025 07:34 PM IST
सार

स्पेशल स्टाफ की सिपाही कोमल ने सोशल मीडिया पर आरोपी को ढूंढा। बाद में आरोपी से दोस्ती कर उसकी लोकेशन पता की गई। बाद में स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया।

विज्ञापन
Female constable caught a criminal after befriending him on social media
महिला सिपाही के जाल में फंसा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिला के अशोक विहार इलाके में एक बदमाश ने एक शख्स पर झगड़े के दौरान गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। जिले के स्पेशल स्टाफ में तैनात महिला सिपाही कोमल ने आरोपी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली।

विज्ञापन

इस बीच आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए आरापी की पहचान राहुल उर्फ मताद (25) के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी वर्ष 2019 में हत्या के एक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस आरापी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को मिशिका (18) नामक युवती ने बदसलूकी और अपने अंकल प्रदीप पर गोली चलाए जाने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि साहिल उर्फ चिकना, दिनेश उर्फ नंगा, कृष्णा झा और राहुल उर्फ मताद नामक बदमाशों ने उसके अंकल की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर उसे गिरा दिया। एक आरोपी ने उस पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। बाद में दिनेश नामक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके अंकल प्रदीप पर गोली चला दी, लेकिन किसी तरह वह बच गए और भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन राहुल पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया। काफी प्रयासों के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इस बीच स्पेशल स्टाफ की सिपाही कोमल ने सोशल मीडिया पर आरोपी को ढूंढा। बाद में आरोपी से दोस्ती कर उसकी लोकेशन पता की गई। बाद में स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed