फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FEMA wrote a letter to the National Medical Commission.

Delhi NCR News: फेमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर एमएससी-पीएचडी योग्य गैर-चिकित्सकीय फैकल्टी की एमडी/एमएस छात्रों के पोस्टग्रेजुएट गाइड और परीक्षक के रूप में पात्रता पर स्पष्टता और पुनर्विचार करने की मांग की है। फेमा के अनुसार मेडिकल इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2025 में कुछ चिकित्सा विषयों में एमएससी के साथ पीएचडी योग्य गैर-चिकित्सकीय फैकल्टी की नियुक्ति का प्रावधान है, लेकिन इसे एमडी/एमएस छात्रों के गाइड या परीक्षक बनने की पात्रता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


एमडी/एमएस प्रशिक्षण मूल रूप से क्लिनिकल और मेडिकल प्रकृति का है। इसमें मरीजों की जांच, रोग की पहचान, उपचार संबंधी निर्णय, जांच रिपोर्ट की व्याख्या और मरीजों की देखभाल से जुड़े कौशल शामिल हैं। ऐसे में पोस्टग्रेजुएट छात्रों की शैक्षणिक निगरानी और अंतिम मूल्यांकन संबंधी मान्यता प्राप्त मेडिकल पोस्टग्रेजुएट योग्यता और क्लिनिकल प्रशिक्षण वाले फैकल्टी के माध्यम से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed