{"_id":"ca7217dd09b860f07498c521b7bd7d80","slug":"fees-will-be-heard-in-the-high-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस की फांसः हाईकोर्ट में सुनवाई होगी आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस की फांसः हाईकोर्ट में सुनवाई होगी आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि को लेकर परेशान पैरेंट्स के लिए सोमवार का दिन अहम है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में डीपीएसजी मेरठ रोड मामले की सुनवाई में पैरेंट्स के हित में फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डीपीएसजी सोसाइटी की तीनों ब्रांच के करीब सात हजार पैरेंट्स की निगाहें कोर्ट के निर्णय पर हैं। वहीं, जिला प्रशासन के फैसले और फीस वृद्धि को जायज ठहराने के इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के निर्णय का शिक्षा बचाओ अभियान ने विरोध किया।
विज्ञापन
विवेकानंदनगर में अभियान और अभिभावक मंच के साथ पैरेंट्स ने फेडरेशन का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद अभिभावकों ने विवेकानंदनगर कालोनी में समान शिक्षा लागू करने और बढ़ी फीस वापस लेने के अभियान में लोगों को समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विवेकानंद पार्क में हुई सभा में अभिभावकों ने 20 मई को शाम छह बजे गोविंदपुरम में फिर से जुलूस निकालकर फेडरेशन का पुतला फूंकने की बात कही। अभियान के संयोजक सत्यपाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा के धंधे में लगे पढ़ाई से ज्यादा व्यापार और कमाई करने में जुटे हैं।
प्रवक्ता सचिन सोनी पूर्व बार अध्यक्ष सत्यपाल यादव, अभिभावक मंच के महेश, रेखा, मोहित, मनोज मेहता, विपिन आदि मौजूद रहे।