{"_id":"7bd69c3a4150c343c37e8aca8c3f45fc","slug":"fees-increased-by-40-per-cent-dpsg","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएसजी ने बढ़ाई 40 फीसदी फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएसजी ने बढ़ाई 40 फीसदी फीस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की मार झेल रहे पैरेंट्स का दर्द प्राइवेट स्कूल और बढ़ा रहे हैं। फीस में की जा रही मनमानी बढ़ोतरी से अभिभावक बेहाल हैं। ताजा मामला मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी का है।
विज्ञापन
इसमें 40 फीसदी स्कूल फीस बढ़ा दी गई है। स्कूल ने नर्सरी से 12वीं तक की ट्यूशन फीस 64800 रुपए से बढ़ाकर 90520 रुपए कर दी। इसके अलग यातायात शुल्क में 20 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी ने कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन के फैसले के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। निर्णय के विरोध में शुक्रवार को अभिभावकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया।
ट्यूशन फीस में लगाया 10 फीसदी डीए
डीपीएसजी स्कूल प्रबंधन ने अचानक फीस में 40 और यातायात शुल्क में 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। वहीं, प्रबंधन ने क्वाटर्ली ट्यूशन फीस में 10 फीसदी डीए लगाने का निर्णय लिया है। स्कूल के निर्णय से हर साल 25 से 30 फीसदी फीस वृद्धि का रास्ता साफ हो जाएगा। अभिभावक इसके खुले विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से एकजुट हुए अभिभावक
स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के कोई सकारात्मक आश्वासन न देने के बाद अभिभावकों ने आरपार की लड़ाई की ठान ली है। अभिभावकों को एकजुट करने में सोशल मीडिया ने बड़ा किरदार निभाया है। फेसबुक पर फीस हाइक के खिलाफ अभिभावकों ने एक एकाउंट खोला है। अभिभावकों ने 20 मई से पहले फीस जमा न करने की बात कही।
अन्य स्कूलों में 10 से 15 फीसदी ही बढ़ोतरी
डीपीएसजी ने बाकी सभी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूल में नियमों के मुताबिक 10 से 15 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है। जिसे लेकर अधिकांश अभिभावक सहमत नजर आ रहे हैं। फीस में 40 फीसदी का इजाफा डीपीएसजी के अभिभावकों को अखर रहा है।