कौन करना चाहता है चंद्रमोहन के बच्चों को किडनैप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के लिए अपनी मौत की झूठी साजिश रचने वाले चंद्रमोहन की पत्नी सविता शर्मा ने अपने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है और मंगलवार को थाने में पुलिस को सूचना देने की बात कही है।
पीड़िता का आरोप है कि रविवार रात को एक ऑल्टो कार सवार कुछ बदमाशों ने करीब आधा घंटे तक उसके बच्चों पर नजर रखी थी। सविता शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि रविवार देर शाम को उसकी बेटी छवि और बेटा देवांश घर के सामने पार्क में खेल रहे थे।
अचानक एक ऑल्टो कार आई और वह जिस स्थान पर बच्चे खेल रहे थे उन्हीं के पास रुकी। कार में तीन से चार लोग सवार थे और वह बच्चों पर काफी देर तक नजर रख रहे थे। उसे आशंका हुई कि कोई उसके बच्चों पर नजर रख रहा है।
सविता ने स्कूल को भी लिखा लेटर
वह पार्क में गई और बच्चों को वापस घर के लिए लेकर आ गई। सविता शर्मा का कहना है कि उसने स्कूल में भी पत्र देकर इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उसके बच्चों को उसी समय सौंपा जाए जब वह घर पर हो।
उन्होंने कहा है कि उसके बच्चों को ऐसा वातावरण दिया जाए और उसके साथ के बच्चों को भी समझाया जाए कि उन पर कोई टिप्प्णी न करे, जिससे उनके मानसिक विकास या पढ़ाई पर किसी तरह का प्रभाव पडे़।
उधर, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सविता शर्मा की ओर से अभी तक कोई ऐसा पत्र नहीं मिला है। अगर ऐसी कोई बात है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।
'विदेश को गलत फंसा रही पुलिस'
चंद्रमोहन की पत्नी सविता शर्मा मीडिया को जारी किए बयान में कहा है कि कासना पुलिस ने उनके भाई विदेश को फंसाने के लिए पूरी तरह जाल बिछा दिया है। पुलिस हर रोज मीडिया में दावा कर रही है कि विदेश फरार है, जबकि विदेश चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद से अपने घर पर है।
एक बार भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने नहीं पहुंची और अगर पुलिस ने उसको इस कांड से बाहर नहीं किया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उसके बाद वहीं से न्याय पाकर रहेगी। अगर जरूरत पडे़गी तो हाईकोर्ट तक जाएगी लेकिन परिवार को किसी भी हालत में नहीं फसने देगी।
जांच को सीबीआई से कराने मांग
सविता शर्मा ने इस मामले को फर्जी खुलासा करने का दावा किया है। सविता ने कहा कि पुलिस ने गलत तरीके से खुलसे के विरोध में उसने गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।