{"_id":"5df7e4268ebc3e882254b943","slug":"fear-of-violent-protests-against-the-civil-amendment-act-delhi-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: हिंसक प्रदर्शन की आशंका, बढ़ाई गई गृह मंत्री शाह के आवास की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: हिंसक प्रदर्शन की आशंका, बढ़ाई गई गृह मंत्री शाह के आवास की सुरक्षा
Tue, 17 Dec 2019 02:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग से इनपुट्स मिले हैं कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध में नई दिल्ली में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो सकता है। पुलिस ने इन जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शन वाली जगहों पर 24 घंटे के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। नई दिल्ली आने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगाकर की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच से इनपुट्स मिले हैं कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोग संसद भवन, इंडिया गेट, जंतर-मंतर, संसद भवन, राजपथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास, पटेल चौक और मिंटो रोड पर प्रदर्शन कर सकते हैं या फिर जमा हो सकते हैं।
विज्ञापन
इनपुट्स में यह भी कहा गया है कि प्रदर्शनकारी हिंसक भी हो सकते हैं। इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इन जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है और दो शिफ्टों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। खासकर संसद भवन व गृहमंत्री आवास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सुनहरी मस्जिद रोड टी पाइंट से रोड बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, पूर्वी दिल्ली व उत्तर-पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली आने वाले मार्गों पर नजर रखी जा रही है।