{"_id":"663e8a4db502540f180106db","slug":"fear-of-factionalism-in-congress-due-to-angry-leaders-joining-bjp-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Elections : नाराज नेताओं के भाजपा में जाने से दिल्ली कांग्रेस में भितरघात की आशंका, सेंधमारी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Elections : नाराज नेताओं के भाजपा में जाने से दिल्ली कांग्रेस में भितरघात की आशंका, सेंधमारी की तैयारी
Sat, 11 May 2024 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 05:03 AM IST
सार
नेता उत्तर पूर्वी, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान भी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री के साथ भी कई दौर की बैठकों में उन्हें सुझाव दिए गए हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से खुलेआम वे दावा कर रहे हैं कि अभी और नाराज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे। इससे कांग्रेस में भी भितरघात की आशंका है।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होते समय अरविंद सिंह लवली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के बागी नेता भाजपा के पक्ष में तीन सीटों पर उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए हैं। नेता उत्तर पूर्वी, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान भी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री के साथ भी कई दौर की बैठकों में उन्हें सुझाव दिए गए हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से खुलेआम वे दावा कर रहे हैं कि अभी और नाराज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे। इससे कांग्रेस में भी भितरघात की आशंका है।
विज्ञापन
अरविंद सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह के भाजपा में शामिल होने से उनके समर्थक कार्यकर्ता भी भाजपा की तरफ मुड़ रहे हैं। रणनीतिकारों की माने तो चुनाव में समर्थकों का रुख अगर भाजपा की तरफ रहता है तो लोकसभा सीटों पर अलग ही समीकरण देखने को मिलेगा। लवली समेत अन्य नेता कैडर वोटरों में सेंध लगाने की भी पटकथा तैयार करने में जुटे हैं। लवली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
लिहाजा, उनकी पकड़ कांग्रेस संगठन के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है। इसी तरह राजकुमार चौहान की पकड़ एससी सीट पर है। वे उत्तर-पश्चिमी लोकसभा सीट के लिए प्रबल दावेदार भी माने जा रहे थे। लिहाजा, उनके समर्थक भाजपा के पक्ष में जा सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस इसे लेकर काफी सतर्क है।
विज्ञापन
लवली ने भी बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा था कि जल्द ही कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। इससे भी स्पष्ट है कि कांग्रेस में अभी और टूट संभव है। भाजपा भी वैसे नेताओं को तरजीह दे रही है जो पार्टी बदलकर आए हैं। उनके साथ नियमित बैठकें भी की जा रही हैं।