{"_id":"53cf6c8feed001a9d14ea25fc0527bc8","slug":"fcci-wrote-letter-to-haryana-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि वह ग्लोबल इनवेस्टर समिट में स्थानीय औद्योगिक एसोसिएशनों और संगठनों को भागीदार बनाएं।
विदेशी निवेश आकर्षित करने के इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्थानीय संघों को दूर रखना ठीक नहीं है। चैंबर ने कहा कि दक्षिण हरियाणा बहुत बड़ा औद्योगिक हब है। यह ग्लोबल इनवेस्टर मीट सात और आठ मार्च को यहां आयोजित होनी है।
एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष एचपी यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से समिट सरकार का दूरदर्शी कदम है।
इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षण का विशेष माहौल मिलेगा। रोजगार के साधन भी विकसित होंगे पर यह तभी हो पाएगा जब समिट में स्थानीय चैंबर्स व औद्योगिक संगठनों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
यादव ने सरकार से मांग की है कि वह इस आयोजन में इन सभी को आमंत्रित करे। एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इनवेस्टर्स समिट के पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि यह रचनात्मक कदम है।
हरियाणा को दिल्ली से नजदीकी का भी इसमें स्वाभाविक लाभ मिलेगा। इस समिट से प्रदेश के औद्योगिक विकास को अंतरराष्ट्रीय बल मिलेगा।
अगर इसमें स्थानीय औद्योगिक एसोसिएशनों को सहभागी बनाया जाए तो इसका परिणाम और भी बेहतर होगा। दक्षिणी हरियाणा की बहुत सी कंपनियां हैं।
चैंबर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा सरकार के उद्योग, वित्त एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह सहित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंदर सिंह को इस आशय का पत्र भेजा है।