{"_id":"654f80817d7ee9a74c08a749","slug":"father-who-went-to-daughter-in-laws-house-to-settle-the-dispute-was-burnt-by-her-inlaws-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बेटी की ससुराल में विवाद सुलझाने गए पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, समधी और दामाद के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बेटी की ससुराल में विवाद सुलझाने गए पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, समधी और दामाद के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 11 Nov 2023 06:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:54 PM IST
सार
दिल्ली में बेटी की ससुराल में विवाद सुलझाने के पिता के ऊपर ससुरालियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान वह झुलस गए। पीड़ित की शिकायत पर समधी और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में बेटी की ससुराल में विवाद सुलझाने गए एक शख्स के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पीड़ित ने अपने समधी और दामाद पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान सभी पहलुओं की जांच की। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ से गंभीर आघात पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित हरिओम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ इंद्रपुरी इलाके में रहते हैं। उन्होंने 2013 में अपनी बेटी एकता की शादी द्वारका मोड़ निवासी मयंक शर्मा से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, जिसकी उन्होंने महिला आयोग में शिकायत की। इस साल ससुराल वाले फिर से बेटी के साथ मारपीट करने लगे। बेटी के बताने पर 14 सितंबर को वह पत्नी और जीजा के साथ बातचीत करने के लिए बेटी की ससुराल गए। आरोप है कि वहां उसके ससुराल वाले मारपीट करने लगे। उनके समधी ने उन पर पेट्रोल डाल दिया। जबकि दामाद ने माचिस की तिल्ली उस पर फेंक दी, जिससे वह झुलस गए और वह घर से बाहर भागे। इस दौरान लोगों ने आग बुझाकर उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़ित का हाथ झुलस गया था। उस दिन पीड़ित ने बयान नहीं दिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन के दौरान पेट्रोल का बोतल और माचिस बरामद की। कुछ दिन बाद पीड़ित थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित और उनकी बेटी का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर साक्ष्य हासिल किए। साथ ही पीड़ित का मेडिकल रिपोर्ट भी हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने छह नवंबर को मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन