पिता ने डीएम के सामने खुद और बेटे पर छिड़का केरोसिन और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में तहसील दिवस पर एक पिता पुत्र ने डीएम समेत तमाम बड़े अफसरों के सामने अपनी बात ना माने जाने पर कैरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
उनके आत्मदाह करने के प्रयास से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया।
तहसील दिवस का ये कार्यक्रम लोगों की परेशानियां सुनने के लिए आयोजित किया जाता है, जो मंगलवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद में किया गया था।
इसलिए कर रहे थे आत्मदाह
गौरतलब है कि तहसील दिवस के मौके पर अपनी परेशानी बताने पहुंचे एक पिता पुत्र ने डीएम व एसपी की मौजूदगी में ही आत्मदाह की कोशिश की।
पीड़ित पिता पुत्र के अनुसार उनके कुछ दबंग पड़ोसियों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। इसी की गुहार लेकर वो दोनों आज तहसील दिवस पर पहुंचे थे।
जब प्रशासनिक अफसरों ने उनकी बात नहीं सुनी तो दोनों ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और आत्मदाह करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों का कहना है कि पिता सनकी स्वभाव का है और पड़ोसियों को परेशान करता है।