{"_id":"5cc087e0bdec2260241b08a6","slug":"father-shot-son-as-he-is-living-with-sheer-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी छोड़कर चली गई तो किन्नरों संग रहने लगा, पिता ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी छोड़कर चली गई तो किन्नरों संग रहने लगा, पिता ने मारी गोली
Wed, 24 Apr 2019 09:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
दादरी नगर के मोहल्ला नई आबादी में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पिता बेटे के किन्नरों के साथ रहने से खफा था। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि परिजन गोली मारने का आरोप अज्ञात व्यक्ति पर लगा रहे हैं। घटना की शिकायत अभी पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला नई आबादी की रज्जाक कॉलोनी में सादिक परिवार के साथ रहता है। वह मैकेनिक है। सादिक का बेटा हामिद किन्नरों के साथ नाचने-गाने का काम करता है। सादिक ने उसे कई बार इससे रोका, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
इसे लेकर मंगलवार रात घर में झगड़ा हुआ और सादिक ने बेटे हामिद पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने के बाद हामिद गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। परिजन घायल को दादरी के बजाय दिल्ली के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद आसपास के लोगों में गोली चलने की घटना की खबर फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खून के नमूने उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले हामिद की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ ही दिन में छोड़कर चली गई थी।
प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि परिवार के लोग बार-बार बयान बदल रहे हैं। घायल दिल्ली के अस्पताल में है। घटना की तहरीर नहीं मिलने पर भी पुलिस जांच कर रही है।