फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father's retirement party at home and there was accident

पिता के रिटायर होने की रखी पार्टी और हुआ हादसा

Tue, 30 Jun 2015 10:55 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
Father's retirement party at home and there was accident

ज्योति नगर इलाके में रविवार शाम घर की छत पर करंट लगने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (35) के रूप में हुई है। दरअसल, रविवार को पिता के रिटायर होने के मौके पर घर पर एक पार्टी रखी गई थी।

विज्ञापन


दीपक उसी की तैयारी कर रहा था। अचानक छत पर उसे करंट लग गया। परिजनों ने बीएसईएस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छत के नजदीक लगे खंभे अचानक चिंगारी निकली और दीपक उस करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


पुलिस परिवार के आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि छत पर लड़ी (लाइट) लगाते समय दीपक को करंट लग गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंबे पर हो रही थी स्पार्किंग इस वजह से हुई मौत

Father's retirement party at home and there was accident

पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ ईस्ट गोकलपुर में रहता था। वह मोदी जीरोक्स कंपनी में इंजीनियर था। पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। रविवार शाम को उन्होंने घर में रिटायरमेंट की पार्टी रखी थी।


परिवार का आरोप है कि दीपक किसी काम से छत पर गया। इस बीच घर से सटे खंभे में जोरदार स्पार्किंग हुई और उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने बीएसईएस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से खंभे पर स्पार्किंग हो रही थी। इसको लेकर बीएसईएस से शिकायत भी की गई, लेकिन बीएसईएस ने र्कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं मामले की छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर की रेलिंग पर लड़ी लगातेे समय दीपक को खुद ही करंट लगा। फिर भी परिवार के आरोपों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed