पिता का दोस्त उसके साथ करता रहा दो साल तक रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया विहार इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ उसके ही पिता का दोस्त अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करता रहा। हाल ही में किशोरी के पिता की मौत हो गई।
आरोपी ने किशोरी का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म का दबाव बनाया तो मामले का खुलासा हुआ। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी नरेश (32) को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ सोनिया विहार में रहती है। इसका पिता कॉल सेंटर में कैब चालक थे। घर के पास ही रहने वाला पिता का दोस्त नरेश भी कॉल सेंटर में कैब चालक था।
रेप के दौरान बनाई थी वीडियो
इसी वजह से उसकाघर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि करीब दो साल पूर्व आरोपी ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली।
अब आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की बात कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 6 जुलाई को किशोरी के पिता की अचानक मौत हो गई। पिता की मौत के बाद भी आरोपी ने दुष्कर्म करने का दबाव बनाया तो बिटिया ने परिजनों को सारी बात बताई।
परिजनों ने बुधवार को मामले की शिकायत सोनिया विहार थाने में की। मामले की शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।