{"_id":"5adaef994f1c1b86098b5b9d","slug":"father-raped-13-years-old-daughter-from-two-month-in-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब लड़की ने सहेली को बताई आत्महत्या करने की बात तब खुला सौतेले पिता का घिनौना राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब लड़की ने सहेली को बताई आत्महत्या करने की बात तब खुला सौतेले पिता का घिनौना राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक नाबालिग ने अपनी सहेली को सौतेले पिता के बारे में ऐसी बात बताई, जिसे जानकर उसकी मां के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।
2 of 5
Rape, Gangrape
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लोनी की एक कालोनी में सौतेला पिता अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपनी सहेली को आत्महत्या करने की बात कहकर मामले की जानकारी दी। किशोरी की मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
3 of 5
Rape, Gangrape
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल रूप से बहराइच निवासी महिला लोनी की एक कालोनी में अपने पति और तेरह व ढाई वर्षीय बेटियों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पहले पति से नशे की लत के कारण तलाक हो गया। उससे एक 13 वर्षीय बेटी है। परिजनों ने करीब सात साल बाद लोनी निवासी एक युवक से दूसरी शादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rape, Gangrape
दूसरा पति मजदूरी करता है। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व महिला के दूसरे पति ने मौका पाकर अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले का पता तब चला जब किशोरी ने सौतेले पिता की करतूत सहेली को बताई और रेल से कटकर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 5
Rape, Gangrape
सहेली ने किशोरी की मां को इसकी जानकारी दी। मां ने पुलिस से शिकायत की। एसएचओ उमेश कुमार पांडेय का कहना है पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।