फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब लड़की ने सहेली को बताई आत्महत्या करने की बात तब खुला सौतेले पिता का घिनौना राज

Sat, 21 Apr 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Updated Sat, 21 Apr 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
father raped 13 years old daughter from two month in Ghaziabad
फाइल फोटो
एक नाबालिग ने अपनी सहेली को सौतेले पिता के बारे में ऐसी बात बताई, जिसे जानकर उसकी मां के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। 
father raped 13 years old daughter from two month in Ghaziabad
Rape, Gangrape

घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लोनी की एक कालोनी में सौतेला पिता अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपनी सहेली को आत्महत्या करने की बात कहकर मामले की जानकारी दी। किशोरी की मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

father raped 13 years old daughter from two month in Ghaziabad
Rape, Gangrape

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल रूप से बहराइच निवासी महिला लोनी की एक कालोनी में अपने पति और तेरह व ढाई वर्षीय बेटियों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पहले पति से नशे की लत के कारण तलाक हो गया। उससे एक 13 वर्षीय बेटी है। परिजनों ने करीब सात साल बाद लोनी निवासी एक युवक से दूसरी शादी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
father raped 13 years old daughter from two month in Ghaziabad
Rape, Gangrape

दूसरा पति मजदूरी करता है। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व महिला के दूसरे पति ने मौका पाकर अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले का पता तब चला जब किशोरी ने सौतेले पिता की करतूत सहेली को बताई और रेल से कटकर आत्महत्या करने की बात कही।

विज्ञापन
father raped 13 years old daughter from two month in Ghaziabad
Rape, Gangrape

सहेली ने किशोरी की मां को इसकी जानकारी दी। मां ने पुलिस से शिकायत की। एसएचओ उमेश कुमार पांडेय का कहना है पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed