फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of pilot of plane AN 32 have full faith that his lost son will come back

चार दिन पहले लापता हुए भारतीय विमान के पायलट के पिता को है भरोसा, बेटा जरूर लौटेगा वापस

Wed, 27 Jul 2016 12:38 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 27 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
father of pilot of plane AN 32 have full faith that his lost son will come back
सैंड आर्ट‌िस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई एएन32 की कलाकृत‌ि - फोटो : indian express

चार दिन पहले बंगाल की खाड़ी से लापता हुए एएन 32 विमान के पायलट पुष्पेंद्र के पिता अचल सिंह को उम्मीद है कि देश सेवा के लिए गया उनका बेटा मुसीबतों पर विजय पाकर लौटेगा।

विज्ञापन


29 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाले इस विमान को खोजने में लगे सरकारी तंत्र पर उनके परिवार को पूरा भरोसा है। परिजनों ने बताया कि फोन की हर घंटी के साथ उम्मीद जाग जाती है कि अब उनके बेटे की कुशलता की खबर आएगी। सेना और रक्षा मंत्रालय परिवार के संपर्क में हैं, जो उन्हें हर पल की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


 मूल रूप से भिवानी जिले के अलखपुर गांव के  अचल सिंह वायुसेना में मास्टर वारंट ऑफिसर (एमडब्ल्यूओ) के पद पर दिल्ली में कार्यरत है और गुड़गांव के सेक्टर 4 में रह रहे हैं। विमान एएन 32 उड़ाने वाला पुष्पेंद्र सिंह उनका बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आठ बजे प्लेन चेन्नई के पास तंबाराम से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुआ था, जिसे 11:30 बजे वहां पहुंचना था। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की एयरक्राफ्ट से आखिरी बातचीत उड़ान भरने के 16 मिनट बाद हुई थी। उसके बाद से विमान का संपर्क टूट गया है।

तीनों सेनाएं कर रही हैं तलाश

father of pilot of plane AN 32 have full faith that his lost son will come back
चेन्नई के तांबरम से भरी थी उड़ान - फोटो : PTI

वायुसेना में नौकरी होने के कारण अचल सिंह के परिजन अलग-अलग रहते थे। बेटे पुष्पेंद्र ने हैदराबाद बेगमवेट केंद्रीय विद्यालय से 12वीं किया है। दिसंबर 2011 में उसका वायुसेना में चयन हुआ।

परिवार में एक बड़ी बेटी है, जो मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर को बेटे का विमान लापता होने की जानकारी टीवी से पता चली। इसके बाद विभाग के लोगों ने परिवार से संपर्क साधा। वायुसेना में तैनात होने के  कारण उनको पूरा भरोसा है कि देश की तीनों सेना व भारत सरकार जिस तरह का प्रयास कर रही है, उससे बेहतर कोई प्रयास नहीं हो सकता।

अचल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाई गई है। जो पूरे मामले का अपडेट लेकर विमान में गए सभी 29 लोगों के परिजनों तक पहुंचा रहे हैं।

जानें लापता व‌िमान एएन 32 के बारे में

father of pilot of plane AN 32 have full faith that his lost son will come back
लापता व‌िमान एएन 32

विमान की तलाश के लिए भारत ने अमेरिका से सैटेलाइट की मदद भी मांगी है। मां अनीता की आंखों में उम्मीद अभी कायम है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका बेटा जल्द ही लौट कर आएगा।

जून में छुट्टी बिताकर पुष्पेंद्र हाल ही में ड्यूटी पर लौटा था। बीच-बीच में जब वह विमान लेकर दिल्ली आता था तो समय निकाल कर परिवार वालों से मिलने आता था। घर में बहन बड़ी है। इसलिए पहले उसकी शादी होनी है।

परिवार में सब कुछ सही चल रहा था। विमान के लापता होने से पूरा माहौल बदल गया है। पुष्पेंद्र के मामा व मौसा व अन्य रिश्तेदार हिसार में रहते हैं। हिसार में पुष्पेंद्र के पिता का भी प्लॉट है, जहां पर उनकी बसने की योजना है।

इसे भी जाने
एंटोनोव (एएन)- 32 एयरफोर्स ट्रांसपोर्टर है।
एक बार में चार घंटे उड़ान भर सकता है।
हर मौसम के अनुकूल, 55 डिग्री पर टेकऑफ करने की क्षमता।
जीपीएस , राडार और मॉडर्न नेविगेशन सिस्टम से लैस है।
29 लोग विमान में सवार थे। शुक्रवार सुबह 8:45 बजे टूट गया था संपर्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed