स्कूल गेट से सहपाठी को उठा पिता ने किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की सहपाठी को जबरन उठा ले जाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान ले लेने की धमकी देते हुए आरोपी रोती हुई बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया।
पीड़िता ने स्कूल पहुंच कर टीचर को आपबीती सुनाई। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची थोड़ी ही दूर स्थित एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।
पड़ोसी गांव का रहने वाला शारदा सोनी अपनी बेटी और बेटे को छोड़ने आया था। बच्ची के मुताबिक शारदा ने उसके साथ पढ़ने वाली अपनी बेटी और बेटे को स्कूल के अंदर भेज दिया और उसे पकड़ लिया। बच्ची का मुंह दबा कर उसे स्कूल से थोड़ी दूरी पर स्थित अपनी टेलरिंग शॉप पर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि यहां शारदा ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।
हाथ पर दस रुपये रख भगा दिया
किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ पीड़िता के हाथ पर दस रुपये रख कर उसे भगा दिया। स्कूल पहुंच कर बच्ची ने शिक्षक को घटना की जानकारी दी।
शिक्षक ने 1091 पर पुलिस को सूचना दी। सूरजकुंड पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको मेडिकल के लिए भिजवा दिया।
इस दौरान गांव में पुलिस की आवाजाही बढ़ती देख आरोपी फरार होने की तैयार कर रहा था कि पकड़ा गया। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।