फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father-in-law of woman attacked over marriage against family

Delhi NCR News: परिवार के मर्जी के खिलाफ शादी पर लड़की के ससुर पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
-डाबड़ी इलाके की घटना, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

राजीव कुमार
नई दिल्ली । डाबड़ी इलाके में लड़की के परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ शादी करने की सजा लड़के के पिता को मिली। लड़की के मायकेवालों ने फावड़े से हमला कर उसके ससुर को बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित राम एम्स ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी कुशमा के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार लिया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को डाबड़ी के गली नंबर एक के पास झगड़े की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से सना फावड़ा देखा। पूछताछ के बाद पुलिस एम्स पहुंची जहां पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह मूलत: शाहजहांपुर, यूपी की रहने वाली है। पिछले साल लड़की के परिवार के मर्जी के बिना बेटे अरविंद ने उनके बहनोई सर्वेश की भतीजी के साथ शादी कर ली, जिसके बाद से दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। शादी के बाद अरविंद पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहता है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक अप्रैल की शाम अरविंद डाबड़ी आया था। सर्वेश ने उसके साथ गाली गलौज की। कुछ देर बाद उसने अपने भाई रामअवतार को बुला लिया, जो बेटों सुरजीत, हरजीत और अन्य के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद आरोपियों ने राम के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed