{"_id":"5fe5491c1c44045aca10778a","slug":"father-in-law-and-brother-in-law-beaten-if-the-veil-fell-from-the-head-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर से घूंघट गिरा तो ससुर व देवर ने की पिटाई, शौचालय में छिपकर महिला ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर से घूंघट गिरा तो ससुर व देवर ने की पिटाई, शौचालय में छिपकर महिला ने बचाई जान
Fri, 25 Dec 2020 07:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रसोई में काम करने के दौरान सिर पर घूंघट न संभाल पाना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि घूंघट गिरते ही उसके ससुर ने गाली-गलौच करते हुए पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आए देवर ने भी उसे बचाने की बजाय डंडे से पीटा।
विज्ञापन
पीड़िता ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरि नगर निवासी संध्या ने बताया कि 22 दिसंबर को रसोई में काम करते वक्त उसका पल्लू सिर से सरक गया। इस पर उसके ससुर महिपाल ने उसे डांटना शुरू कर दिया और गाली देने लगा। विरोध करने पर महिपाल ने मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में देवर अमित डंडा लेकर आया और उसने भी मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके ससुर अक्सर उसे दहेज कम लाने के लिए ताने देते थे। उसके पिता व भाई ने दहेज में बाइक दी थी, जबकि देवर को दहेज में कार मिली थी। इससे महिला के ससुर नाखुश थे और अक्सर उसे ताने देते थे। इसी गुस्से में आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।