{"_id":"6a763dd471e2895ebe05f879","slug":"father-conspired-with-his-son-in-law-to-murder-his-daughter-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पांच महीने का नहीं हो सकता था गर्भपात, इज्जत बचाने को पिता ने दामाद के साथ रची बेटी की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पांच महीने का नहीं हो सकता था गर्भपात, इज्जत बचाने को पिता ने दामाद के साथ रची बेटी की हत्या की साजिश
Sat, 08 Aug 2026 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:49 AM IST
सार
आरोपी पिता ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बेटी बिना शादी ही पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। पांच का गर्भपात कराना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में उसने समाज में इज्जत को बचाने के लिए बेटी की हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में पांच महीने की गर्भवती बेटी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बेटी बिना शादी ही पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। पांच का गर्भपात कराना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में उसने समाज में इज्जत को बचाने के लिए बेटी की हत्या करने की साजिश रची। उसने अपनी बड़ी बेटी के पति के साथ मिलकर वारदात से कुछ दिन पहले ही साजिश रची थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 31 जुलाई को तिगड़ी थाने की पुलिस को इस हत्या सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि लड़की शादी से पहले गर्भवती हो गई थी, जिससे उसके पिता को सामाजिक तौर पर बदनाम होने का डर था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस डर से आरोपी ने अपने एक दामाद के साथ मिलकर साजिश रची और बेटी को आगरा के बासोनी क्षेत्र के निकट चंबल नदी के तट पर ले गया, जहां नदी में डूबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में पिता लखपत सिंह समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से गहन तलाश के बावजूद अब तक लड़की का शव बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार, शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
100 नंबर पर कॉल आने पर खुला राज
बेटी की हत्या करने के बाद पिता आगरा से वापस आ गया। वह लोगों को बताने लगा कि उसकी बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। ऐसे में वह बेटी के शव को चंबल नदी में विसर्जन कर आया है। वह लोगों को विश्वास दिलाने के लिए बेटी के शव विसर्जन की फोटो भी दिखा रहा था। मगर इसी बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को 100 नंबर पर बेटी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी लड़का नाबालिग है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की व लड़की एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। लड़का अभी नाबालिग है, इस कारण उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। मगर 19 वर्ष की लड़की पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में पिता को समाज में इज्जत खराब होने का डर सताने लगा था।
बड़ी बेटी की भूमिका की की जा रही है जांच
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के बड़े दामाद को तो गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में पुलिस आरोपी व्यक्ति की बड़ी बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक बड़ी बेटी के हत्या की इस वारदात में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।