{"_id":"5bd7c978bdec22694d431d85","slug":"father-and-son-shot-after-quarrel-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गाड़ी टच होने पर मामूली कहासुनी, बाप-बेटे को मारी गोली, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गाड़ी टच होने पर मामूली कहासुनी, बाप-बेटे को मारी गोली, पिता की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में मामूली बात पर गोली मारकार हत्या करने का सामने आया है। मामूली बात पर एक युवक ने बाप-बेटे को गोली मार दी। जिससे बाप की मौत हो गई, जबकि बेटे गंभीर रूप से घायल है।
घटना नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके की है। नंद नगरी के बी-6 ब्लॉक निवासी रामचंद्र अपने घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक सचिन अपनी बुलेट पर सवार होकर वहां से गुजरा।
बताया जा रहा है कि बुलेट रामचंद्र से टच हो गई। इस पर रामचंद्र ने आरोपी युवक को जमकर फटकार लगाई। इससे खफा आरोपी युवक अपने घर गया और वहां से अपने भाइयों को लेकर वापस आया।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने रामचंद्र और उनके बेटे रवि को जमकर पीटा। इसके बाद उनपर फायरिंग कर दी। एक गोली रामचंद्र को लगी, जबकि दो गोली रवि को लगीं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे रवि का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।