बेटे के साथ मिलकर पिता ने किया CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ इंस्पेक्टर अवनीश गौतम ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की गाड़ियों को बिक्री के लिए बनखंडा रोड पर अर्द्धनिर्मित अस्पताल के पास पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों को दबोच लिया।
इन इलाकों को बनाते निशाना
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कई बाइकों को चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके के घर से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े पिता-पुत्र पिछले काफी समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार हुआ रवि और उसका पिता जयपाल मुबारकपुर थाना बाबूगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद में भी बाइक चोरी कर चुके हैं।